ख्वाब भरा आईना है
मेरे कमरे में
जब भी आते जाते
नजरें आईने पर पड जाती है
तो झिलमिल झिलमिल कर
सैंकड़ो ख्वाबों का
ताँता सा लग जाता है
इस आईने में
दौलत, शोहरत, नाम
दुनिया भर के ऐश-ओ-आराम
ऐसे सपने मेरे आते ही
आमने सामने घूमने लगते हैं
दुनिया में नाम कमाने का सपना
कुछ कर गुज़र जाने का सपना
सितारों के मानिंद चमकने का सपना
सागर की गहरायी में उतरने का सपना
घर से बहार निकलने से पहले
रोज एक सपना चुनकर
अपने थैले में डाल लेता हूँ
कुछ कभी पूरे हो जाते हैं
और कुछ को सही वक़्त आने तक
इसी आईने में संजों कर रखता हूँ
पर यह ख्वाब वाला आईना
है जबरदस्त
यह हर दम मेरी उम्मीद
खुदसे बांधे रखता है
में कभी जब हारा महसूस करता हूँ
तो इसके सामने जाकर खड़ा हो जाता हूँ
और फिर ख्वाब अपना कमाल
दिखाना शुरू कर देते हैं
इसीलिए कमाल का आईना है मेरे कमरे में
खवाब भरा आईना है मेरे कमरे में
© मधुर त्यागी
14 JULY 2013
madhur tyagi
मेरे कमरे में
जब भी आते जाते
नजरें आईने पर पड जाती है
तो झिलमिल झिलमिल कर
सैंकड़ो ख्वाबों का
ताँता सा लग जाता है
इस आईने में
दौलत, शोहरत, नाम
दुनिया भर के ऐश-ओ-आराम
ऐसे सपने मेरे आते ही
आमने सामने घूमने लगते हैं
दुनिया में नाम कमाने का सपना
कुछ कर गुज़र जाने का सपना
सितारों के मानिंद चमकने का सपना
सागर की गहरायी में उतरने का सपना
घर से बहार निकलने से पहले
रोज एक सपना चुनकर
अपने थैले में डाल लेता हूँ
कुछ कभी पूरे हो जाते हैं
और कुछ को सही वक़्त आने तक
इसी आईने में संजों कर रखता हूँ
पर यह ख्वाब वाला आईना
है जबरदस्त
यह हर दम मेरी उम्मीद
खुदसे बांधे रखता है
में कभी जब हारा महसूस करता हूँ
तो इसके सामने जाकर खड़ा हो जाता हूँ
और फिर ख्वाब अपना कमाल
दिखाना शुरू कर देते हैं
इसीलिए कमाल का आईना है मेरे कमरे में
खवाब भरा आईना है मेरे कमरे में
© मधुर त्यागी
14 JULY 2013
madhur tyagi
No comments:
Post a Comment