मेरा दावा है
इस बार तुम ढूंढते रह जाओगे वो लोग
जिन्हें तुम मजहब के नाम पे भड़का लिया करते थे
जो तुम्हारे एक इशारे पे
निकल लिया करते थे अपने घरों से
हाथों में तलवार , भाले , मशाल लिए
अपने ही घर को फूंकने
मेरा दावा है
अब समझ गयें हैं
चाल तुम्हारी
हिन्दू भी मुसलमान भी
समझ चुके हैं दोनों मजहब
गीता भी कुरआन भी
मेरा दावा है